-धर्म नगरी हरिद्वार में जहां पूरा हिंदुस्तान आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है, वहीं 15 अगस्त को हरियाली तीज का पर्व भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने मेहंदी, हरी चूड़ियों, हरे परिधानों और सोलह श्रृंगार के साथ तीज की खुशियां मनाईं।
महिलाओं का कहना है कि आज के दिन देश आजाद हुआ था और इस बार 15 अगस्त को ही पड़ रही हरियाली तीज ने मानो सुहागिन महिलाओं को भी रसोई के काम से एक दिन की आजादी दे दी। महिलाओं ने जमकर मस्ती की और भगवान शिव-पार्वती की प्रेम कथा का वर्णन करते हुए तीज के महत्व को साझा किया।
इस मौके पर कांग्रेस नेत्री संतोष चौहान ने देशवासियों, देशप्रेमियों और नारी शक्ति को नमन किया। उन्होंने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद दिया।
हरियाली तीज की धूम के बीच महिलाओं ने मनाया आजादी का जश्न

