उल्टा तिरंगा फहराने का वीडियो वायरल

-हरिद्वार में ध्वजारोहण के दौरान उल्टा तिरंगा
हरिद्वार में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने ध्वजारोहण की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से ध्वजारोहण किया जाना था, लेकिन जल्दबाजी में तिरंगे को उल्टा लगा दिया गया।

ध्वजारोहण के बाद जब किसी व्यक्ति ने तिरंगा उल्टा होने की जानकारी दी, तो आनन-फानन में झंडे को उतारकर सही तरीके से लगाया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक तरफ पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में सराबोर था, वहीं धर्मनगरी हरिद्वार में तिरंगे के उल्टा लगाए जाने की इस घटना ने आयोजकों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। Un

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *