गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में आज प्रथम वर्ष के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्रों द्वारा एक भव्य रोबोटिक्स वर्कशॉप एवं प्रदर्शनी का आयोजन

हरिद्वार प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के रोबोट, स्मार्ट गैजेट्स एवं तकनीकी नवाचार प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा और तकनीकी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन रोबोट एवं गैजेट्स के निर्माण हेतु छात्रों ने पूरे सेमेस्टर, लगभग छह माह तक निरंतर मेहनत एवं शोधपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों की तकनीकी क्षमता को निखारने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही, ऐसे आयोजनों से नवाचार एवं शोध संस्कृति को भी प्रोत्साहन मिलता है।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विपुल शर्मा ने कहा कि रोबोटिक्स आज के आधुनिक तकनीकी युग की महत्वपूर्ण आवश्यकता है तथा इसे विभाग के पाठ्यक्रम में विशेष रूप से समायोजित किया गया है, ताकि छात्र व्यावहारिक ज्ञान एवं आधुनिक तकनीकों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ सकें।
संकायाध्यक्ष प्रो. मयंक अग्रवाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए छात्रों के कार्यों की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता एवं तकनीकी सोच भविष्य में देश के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागी छात्रों एवं आयोजन समिति को बधाई दी। उप कुलसचिव डॉ. श्वेतांक आर्य और सहायक कुलसचिव डॉ पंकज कौशिक ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक, तकनीकी एवं रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन का सहयोग निरंतर मिलता रहेगा। इस अवसर डॉ तनुज गर्ग, डॉ संजीव लाम्बा, डॉ लोकेश जोशी, डॉ गजेंद्र सिंह रावत, डॉ निशांत कुमार, डॉ धर्मेंद्र बालियान औऱ छात्रों ने सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *