सनातन का प्रचार-प्रसार करतीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर मोनिका सिंह

लोकेशन हरिद्वार

एंकर:धर्मनगरी हरिद्वार में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर मोनिका सिंह एक बार फिर सनातन संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का संदेश देती नजर आईं। चारधाम यात्रा पूरी कर हरिद्वार पहुंचीं मोनिका सिंह और उनकी गुरु रिजवान हाजी का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को आशीर्वाद दिया और समाज में प्रेम, भाईचारे व एकता का संदेश दिया।चारधाम यात्रा से लौटने के बाद हरिद्वार पहुंचीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर मोनिका सिंह ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। उनके साथ उनकी गुरु रिजवान हाजी भी मौजूद रहीं। दोनों ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ मानवता और सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया।
मोनिका सिंह ने कहा कि धर्म लोगों को जोड़ने का माध्यम है, तोड़ने का नहीं। उन्होंने हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मों के लोगों से आपसी प्रेम और सम्मान बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी विविधता और भाईचारे की संस्कृति से है।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद लिया। मोनिका सिंह ने कहा कि चारधाम यात्रा से उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त हुई है और वह आगे भी सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा समाज में सौहार्द और एकता का संदेश देती रहेंगी।
सनातन संस्कृति के प्रचार के साथ-साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देकर मोनिका सिंह और उनकी गुरु रिजवान हाजी समाज के लिए एक सकारात्मक मिसाल पेश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *