हरिद्वार
एंकर:- हरिद्वार में SIR प्रक्रिया को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर प्रक्रिया को बाधित करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को बीजेपी जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी डीएम कार्यालय पहुंचे। बीजेपी नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए SIR प्रक्रिया को लेकर सामने आ रही शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग आपत्तिकर्ताओं के घर जाकर उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं।
VO:- बीजेपी जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में SIR जैसी प्रक्रिया पहले भी कई बार हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में रही है, उस दौरान भी विपक्षी दलों को किसी प्रक्रिया पर आपत्ति होती थी, तो वे अपनी बात उचित माध्यम और संबंधित अधिकारियों के सामने रखते थे।आशुतोष शर्मा ने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में कांग्रेस के लोग आपत्तिकर्ताओं के घर जाकर उन्हें डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उचित नहीं है।बीजेपी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और किसी भी तरह के दबाव में आए बिना नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए।
बाइट – आशुतोष शर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष
बाइट – राजीव शर्मा, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष

