नव भारतीय किसान संगठन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन व चिंतन शिविर का आयोजन

हरिद्वार/ अलकनंदा घाट पर नव भारतीय किसान संगठन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन व चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श हो रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला ने कहा कि देश का किसान गरीब होता जा रहा है और पूंजीपति उद्योगपति अमीर होते जा रहे हैं। किसानों से कम दाम में फसल खरीदकर पूंजीपति महंगे दामों में बेच रहे हैं। किसानों को फसल का उचित दाम भी नहीं मिलता। गर्मी, सर्दी, बरसात में किसान कार्य करता है। उसे फसल का सही दाम मिलना चाहिए। स्मार्ट मीटर के कारण किसान परेशान है। सरकार स्मार्ट मीटर की योजना को बंद करे। तेल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं जिससे किसानों के सामने संकट पैदा हो रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखदेव पाल, प्रदेश अध्यक्ष कमला देवी, जिला प्रभारी अमन कश्यप, जिलाध्यक्ष मंगेश राणा, युवा जिलाध्यक्ष टिंकू राणा, जिला उपाध्यक्ष मुकर्रम अली, सूर्यमणि शुक्ला, अवधेश प्रजापति, ज्ञान प्रसाद साहू, रामेश्वर, रवींद्र कुमार, संदीप, दीपक कुमार, विनोद मिश्रा, मोनी सिंह, मनमोहन सिंह, रामकुमार, निशु कश्यप, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *