हरिद्वार
एंकर:=हरिद्वार में नया उदासीन अखाड़ा पंजाब गुट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखाड़े के सचिव गणेश दास ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी और महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी के समक्ष अखाड़े से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाते हुए न्याय की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका गुट पूरी तरह अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साथ खड़ा है। नया उदासीन अखाड़ा के सचिव गणेश दास ने आरोप लगाया कि अखाड़े के कुछ संत देवी-देवताओं का अपमान कर रहे हैं और कुंभ के दौरान देवताओं को विधिवत स्नान भी नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि यह आस्था का विषय है और इस तरह का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
गणेश दास ने कहा कि अखाड़े में अनियमितताओं और कथित वित्तीय गड़बड़ियों के खिलाफ उनकी कानूनी लड़ाई जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने अखाड़े की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और भूमि का दुरुपयोग किया। उनका कहना था कि पूरा पंजाब उनके साथ है और वे निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक न्याय के लिए लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनका पूरा जीवन उदासीन अखाड़ा को समर्पित है।बैठक के बाद गणेश दास ने बताया कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी और महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि अखाड़ा परिषद उनके साथ है और न्याय दिलाने के लिए उचित सहयोग करेगी।
बाइट: गणेश दास, सचिव, नया उदासीन अखाड़ा (पंजाब गुट)

