एंकर:हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर में पारदर्शिता और श्रद्धालुओं के विश्वास को और मजबूत करने के लिए अहम फैसला लिया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज ने मंदिर के पुजारियों को बिना जेब वाले कुर्ते पहनाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मंदिर का कोई भी पुजारी दान की एक भी राशि अपने पास नहीं रखेगा। श्रद्धालुओं द्वारा दिया गया समस्त दान केवल दानपात्र में डाला जाएगा या उसकी विधिवत रसीद काटी जाएगी।
महंत रविंद्र पुरी महाराज ने बताया कि मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। उनका कहना है कि मंदिर के सभी पुजारी ईमानदारी और निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ट्रस्ट का उद्देश्य श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखना और दान व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है।
बाइट: महंत रविंद्र पुरी महाराज, अध्यक्ष, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट

