गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय, हरिद्वार
हरिद्वार में महर्षि दयानन्द सरस्वती ने हिन्दी के सम्मान में यह सूत्र दिया था आर्य भाषा (हिन्दी) ही इस देश को एकता के सूत्र में बाँध सकती है। आर्य भाषा में ही भारत का कल्याण निहित है। हिन्दी भाषा से माध्यम से ही सम्पूर्ण भारत को एकता के सूत्र में पिरोया जा सकता है।
जिस देश की शान मेरी मातृभाषा, हिन्दी है इस महान, विचारसरणी को समादृश कर हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में 14 सितम्बर 2026 को प्रातः 08:00 बजे हिन्दी दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. विजेन्द्र शास्त्री ने हिन्दी को राष्ट्र का गौरव बताते हुए कहा कि हमारी मातृभाषा हिन्दी सरलता, सरसता एवं निजता का अनुभव कराती है, तथा हिन्दी भाषा का प्रयोग एवं परस्पर व्यवहार हमें गौरव की अनुभूति कराता है। उन्होने इस अवसर पर कहा कि वर्ष भर विशुद्ध हिन्दी भाषा का प्रयोग करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा।
मुख्याधिष्ठाता डॉ. दीनानाथ शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद 15 वर्षों तक हिन्दी भाषा को अंग्रेजी भाषा के स्थान पर लागू न करना उस समय के राजनायिकों की बड़ी भूल थी, इन वर्षों में अंग्रेजी ने अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया, हिन्दी भाषा को संस्कृत भाषा के साथ समन्धित करते हुए अपने कार्यों एवं व्यवहार में हिन्दी का शुद्ध आचरण करने पर बल दिया।
डॉ. योगेश शास्त्री ने इस अवसर पर हिन्दी भाषा को माथे की बिन्दी बताया और कहा हमें अपनी मातृभाषा के प्रति संकल्पित लेना चाहिये।
हिन्दी दिवस के पावन पर्व पर विद्यालय द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक प्रश्नोत्तरो, कवितावाचन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा हनुमान चालीसा का सस्वर गयान भी किया. जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
अपने वक्तव्यों द्वारा भी छात्रों ने हिन्दी भाषा के माध्यम को वाचित किया। भाषण प्रतियोगीता में मोक्ष, भानू प्रताप, तरुण सिंघल, आदि। कविता वाचन प्रतियोगीता में युवराज, केशव वर्मा, अनन्त शर्मा, आदि। पुस्तक सुव्यवस्था प्रतियोगीता में हर्ष कुमार। सुलेख प्रतियोगिता सीनीयर वर्ग यशवर्धन (1) अर्णव कुमार (II), तरुण सिंघल (III)। जूनीयर वर्ग कृष्णा सैनी (1) कृष्णा चौहान (II). युवराज (III)। संगीत के छात्रों का मार्गदर्शन धर्मेन्द्र आर्य ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्रगण उपस्थित रहें। हिन्दी दिवस कार्यक्रम के संयोजक एवं कार्यक्रम का संचालन हिन्दी प्रवक्ता अशोक कुमार आर्य एवं दीप कमल ने किया। डॉ. योगेश शास्त्री, हुकमचन्द, अश्विनी कुमार, अमर सिंह, बृजेश सिंह, वेदपाल सिंह, लोकेश सिंह, अमित कुमार, राज कमल, अशोक कुमार, विजय कुमार, धर्म सिंह, मामराज सिंह, धीरज दत्त कौशिक, तुषार सिंह, अनुज, भास्कर पाण्डे, सुमांशु, धर्मेन्द्र आर्य, धर्मेन्द्र सिंह, गौरव मलिक, मोहित, आदर्श भारद्वाज, समस्त अधिष्ठातागण एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

