छठ पूजा: जब आत्मा सूर्य के प्रकाश से जुड़ती है।


माया से मोक्ष तक: छठी मैया की कृपा का संदेश।

छठी मैया की जय! छठ पूजा एक ऐसी पूजा है जो किसी मंदिर या मूरत में नहीं, बल्कि जीवित प्रकृति में, सूर्य देव और छठी मैया के साथ की जाती है। ये पूजा खुले में, आसमान के नीचे, जल के अंदर खड़े होकर की जाती है। ये अपने आप में एक ऐसी मिसाल है, जहाँ पर पाँच तत्वों से बना मानव शरीर, पाँच तत्वों से मिल जाता है। उसके अंदर बहता हुआ जीवन सूर्य देव से जुड़ा है, क्योंकि सूर्य ना हो तो हमारा जीवन संभव नहीं, और अगर जीवन है तो उसकी रक्षा भी ज़रूरी है। जब हम कहीं पर भी उसकी रक्षा में अधूरे रह जाते हैं, तो फिर छठी मैया जो कि सूर्य देव की बहन कही गई है, वो जीवन की रक्षा करती है। ये त्यौहार अपने आप में पूरा ब्रह्मांड समेटे हुए है। छठ पूजा में चार दिन का समय होता है; पहले दिन स्वच्छता होती है, उसमें बिल्कुल शुद्ध शाकाहारी खाना खाया जाता है, फिर तीन दिन निर्जला एकादशी की तरह, निर्जला व्रत रखा जाता है। आखिरी दिन रातभर जागरण होता है। कथाओं के अनुसार छठ पूजा में संदेश यही है कि बच्चों के जीवन में उन्नति हो और उनकी आयु बढ़े। कथा है कि राजा प्रियव्रत का पुत्र मृत अवस्था में जन्मा। उस समय छठी मैया प्रकट हुईं और उन्होंने बालक को जीवनदान दिया। छठी मैया मृत्यु को भी जीवन में बदलने की शक्ति रखती हैं। हमें जीवन तो मिल गया, पर क्या हम उस शरीर का सम्मान करते हैं जो प्रकृति के पाँच तत्वों से बना है? क्या हम उस सूर्य के प्रकाश का सम्मान करते हैं, जो ईश्वरीय शक्ति से आ रहा है? संसार में ऐसा मनुष्य जो आत्मा में जीता है, वो इस शरीर से बाहर की लीला के खेल को दृष्टा होकर खेलता है। शरीर से जब आत्मा, ज्योत, वो सूर्य की किरण जब बाहर आती है, तो वो उस एक ईश्वर में समा जाती है। इसी को ही मुक्ति कहा गया है। छठी मैया हमारे जीवन की रक्षा करती है। अब यह हम पर निर्भर है कि जब चौथा दिन पूरा होता है और हम छठी मैया तथा सूर्य देव से प्रार्थना करते हैं, तो हम क्या माँगते हैं? यदि हम संसार माँगते हैं, तो संसार मिलेगा; परंतु यदि हम परमात्मा को माँगते हैं, तो परमात्मा मिलेगा, जिसे हम मुक्ति, मोक्ष और आनंद कहते हैं। संसार की माँग एक पूरी होगी तो दूसरी आ जाएगी, दूसरी पूरी होगी तो तीसरी आ जाएगी। हम धारणा बना ले कि हमें छठी मैया और सूर्य देव का ध्यान करना है और उनके द्वारा हमको उस एक ईश्वर को माँगना है क्योंकि जिसके संग ईश्वर आ गया, उसको फिर कभी जीवन में दुख नहीं होता। इस बार ये धारणा करो कि छठ पूजा में हम छठी मैया और सूर्य देव को ही माँग लें! फिर तप जो हम करेंगे वो सफल हो जाएगा। माया माँगोगे तो चक्रव्यूह टूटेगा नहीं; संसार की कोई वस्तु, कोई शक्ल या कोई पदार्थ कभी भी किसी को परमानेंट सुख नहीं देता। इसलिए हमको उस एक ईश्वर को माँगना है, चाहे छठी मैया के रूप में या सूर्य देव के रूप में, तो फिर ये छठ पूजा सफल हो जाएगी और हमारा जीवन खुशहाल हो जायेगा। जय छठी मैया!
MAAsterG का अनमोल एवं आलौकिक ज्ञान उनके यूट्यूब चैनल ‘MAAsterG’ और ‘GOD HOME JOURNEY’ पर निशुल्क उपलब्ध है। MAAsterG गारंटी देते हैं की ३-३० लेक्चर सुनने से ही आपको अपने जीवन में परिवर्तन दिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *