स्लग: –दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का विरोध, पहाड़ी महासभा ने किया प्रदर्शन
एंकर:–खबर हरिद्वार से है, जहां दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में पहाड़ी महासभा के सदस्यों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया।
पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास ने अंकित भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए नियुक्ति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मामले में सीबीआई जांच शुरू होने से पहले ही संबंधित व्यक्ति को राज्यपाल बनाए जाने से उत्तराखंड के लोगों में रोष है। महासभा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी।
बाईट— तरुण व्यास, अध्यक्ष पहाड़ी महासभा हरिद्वार

