लाल किले की लव कुश रामलीला में गूंजा MAAsterG का दिव्य संदेश,

लाल किले की लव कुश रामलीला में गूंजा MAAsterG का दिव्य संदेश, भीतर के श्रीराम को जागृत कर भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का आह्वान

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर 2026: लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा लाल किले में आयोजित भव्य लव कुश रामलीला एवं दशहरा समारोह में MAAsterG को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। MAAsterG की वाणी से पूर्व भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन, अभिनेत्री यामी गौतम, लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार, चेयरमैन श्री पवन गुप्ता तथा अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

अपनी वाणी में MAAsterG ने कहा, “लव-कुश के जीवन में परवरिश की कहीं कमी रही, पर उन्हें सतगुरु वाल्मीकि का मार्गदर्शन मिला, जिनके ज्ञान से वे इतने महान बने कि आज भी संसार उन्हें याद करता है। यह दर्शाता है कि हर बच्चे के जीवन में एक गुरु अर्थात मार्गदर्शक का होना कितना आवश्यक है, ताकि वह जीवन में भटकाव से बच सके। आज बच्चे मोबाइल को ही अपना गुरु मानने लगे हैं, जबकि एक जीवित गुरु के सही मार्गदर्शन से ही जीवन को सही दिशा मिल सकती है और व्यक्ति खुशहाल बन सकता है।

भारत कभी विश्वगुरु था, क्योंकि हमारे भीतर श्रीराम का वास था। आज हमने बाहर के राम को तो मूर्ति में स्थापित कर दिया, लेकिन भीतर के राम को भुला दिया। उनके स्थान पर भीतर रावण अर्थात अहंकार ने जगह ले ली है। इस अहंकार को मिटाकर अपने भीतर श्रीराम को प्रकट करना है, तभी 84 लाख योनियों के चक्र से मुक्ति संभव है। जब हम अपने भीतर के राम को पुनः जागृत करेंगे, तभी भारत फिर से विश्वगुरु कहलाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि वास्तविक विजयदशमी केवल बाहर के रावण का दहन नहीं, बल्कि अपने भीतर के अहंकार का अंत है। इसी आंतरिक परिवर्तन से कलियुग में भी सतयुग प्रकट हो सकता है।

MAAsterG को 2007 में आत्मबोध हुआ और पिछले 19 वर्षों से उन्होंने अपने अनुभव को लाखों लोगों के साथ एक-एक करके निःशुल्क साझा किया। उन्होंने देखा कि 10 वर्ष के बच्चे से लेकर 80 वर्ष की दादी तक, चार पीढ़ियाँ एक साथ खुशी से झूम रही थीं। इसी अनुभव के आधार पर दिसंबर 2023 में उन्होंने अपने ज्ञान को व्यापक स्तर पर साझा करने का निर्णय लिया और “MAAsterG” के नाम से सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर आए। इसी क्रम में उनके “मिशन 800 करोड़” की शुरुआत हुई, जिसका उद्देश्य दुनिया के अंतिम व्यक्ति तक खुशी पहुँचाना है। इसी उद्देश्य को व्यक्त करता है मिशन का नारा — “हैप्पीनेस गारंटीड।” अब तक MAAsterG और उनकी कम्युनिटी टीम 900 से अधिक कार्यक्रम कर चुके हैं।

MAAsterG कहते भी हैं—

“रोज़ की एक वाणी रखे दुखों से दूर।”

उनका अनमोल एवं अलौकिक आत्मिक ज्ञान उनके यूट्यूब चैनलों “MAAsterG” और “God Home Journey” पर निःशुल्क उपलब्ध है, ताकि हर व्यक्ति इस ज्ञान का लाभ लेकर अपने जीवन में स्थायी खुशी और आंतरिक शांति की ओर बढ़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *