गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय हरिद्वार में विजयदशमी क्रीड़ा प्रतियोगिता हर्षोल्लास से सम्पन्न

शरीरमधं खलु धर्मसाधनम्

(विजयादशमी क्रीड़ा प्रतियोगिता हर्षोल्लास से संपन्न)

गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय हरिद्वार में परम्परागत 123 वर्ष से अनवरत् गतिमान विजयादशमी क्रीडा प्रतियोगिता हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। प्रतियोगिताएं चार सदनों दयानन्द सदन, श्रद्धानन्द सदन, आचार्य रामदेव सदन एवं सरदार भगत सिंह सदन के मध्य मे खेली गई। सभी प्रतियोगिताओ में गुरुदत्त विद्यार्थी सदन ने सर्वाधिक पदक प्राप्त किये।

प्रतियोगिताओ के समापन सत्र पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि हरिद्वार नगर निगम महापौर श्रीमती किरन जैसल ने कहा कि छात्रों को स्वस्थ एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रदान करने का खेल ही सर्वोच्च साधन है। छात्र खेल में एक दूसरे के साथ खेलते हुए आगे बढने की प्रेरणा प्राप्त करते है। उन्होने कहा कि खेल भावना ही परस्पर प्रेम उत्पन्न करती है। खेल ही छात्रो के मानसिक तनाव को दूर करने का साधन है, जो छात्र शिक्षा के साथ- साथ खेलते भी है, वे सदैव तनाव से दूर रहते है।

वार्ड 54 के पार्षद श्री नागेन्द्र राणा ने इस अवसर पर ब्रह्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्र अनुशासन के महत्व को भी उत्पन्न करती है।

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रधनाचार्य डॉ. विजेन्द्र शास्त्री ने कहा कि विजयादशमी क्रीड़ा प्रतियोगिताएं गुरुकुल के स्थापना काल के दशहरे के पावन अवसर पर आयोजित की जाती है। प्राध्यापकों अधिष्ठाताओं एवं कर्मचारियों का प्रतियोगिताओं में सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय हरिद्वार के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रविकांत मलिक ने भी छात्रों को प्रेमपूर्वक खेलभावना से प्रदर्शन करते हुए उत्तम व्यवहार एवं संयम पूर्वक खेलने की प्रेरणा दी। उन्होनें इस अवसर पर गुरुकुलीय परम्परा एवं कान्वेंट परम्परा के अन्तर को समझाया। उन्होनें छात्रों को खेलों के प्रति रूचि बढाने हेतु प्रेरित किया।

क्रीडा प्रतियोगिताओं में पी.टी.आई. लोकेश शास्त्री एवं धर्म सिंह का विशेष योगदान रहा। टैक्निकल टीम अमित कुमार, विजय कुमार, दीप कमल आदि रहे। निर्णायकों में हुकमचन्द, राज कमल, अशोक कुमार, गौरव शर्मा आदि रहे।

कार्यक्रम एवं विजयादशमी के संयोजक श्री लोकेश शास्त्री एवं धर्म सिंह ने बताया कि 16 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक विजयादशमी क्रीडा प्रतियोगिता में क्रिकेट, फुटबाल, कबड्‌डी, वालीबॉल, एथेलेटिक्स 100, 400, 800, 100, 400 मी. दौड, एवं योगासन आदि प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। सभी प्रतियागिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक एवं प्रमाण-पत्र, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर रजत पदक एवं प्रमाण-पत्र तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर कांस्य पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये गए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. योगेश शास्त्री, श्री वेदपाल सिंह, श्री लोकेश शास्त्री एवं धर्म सिंह ने संयुक्त रुप से किया।

कार्यक्रम में जितेन्द्र वर्मा, डॉ० हुकमचन्द, अश्विनी कुमार, डॉ० बृजेश सिंह, वेदपाल सिंह, अमित कुमार, राजकमल, अशोक कुमार, दीपकमल, विजय कुमार, गौरव शर्मा, धर्मेन्द्र आर्य, मामराज, धीरजदत्त कौशिक, तुषार सिंह, भास्कर पांडे, अनुज कुमार, योगेश शर्मा एवं समस्त अधिष्ठातागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *