किसानों की समस्याओं पर मंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह हरिद्वार पहुंचे

लोकेशन: हरिद्वार

स्लग: किसानों की समस्याओं पर मंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह हरिद्वार पहुंचे

एंकर:धर्मनगरी हरिद्वार में देश के विभिन्न राज्यों से आए किसान पिछले कई दिनों से शिविर लगाकर कृषि और ग्रामीण समस्याओं पर चिंतन-मंथन कर रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय किसान मजदूर जनसेवा यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों के सामने खड़ी चुनौतियों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसान आज भी पानी, बिजली और रसोई गैस जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। किसानों की इन्हीं समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है, जिसके समापन पर प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।हरिद्वार में आयोजित इस तीन दिवसीय शिविर में देश के कई राज्यों से किसान प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। शिविर के दौरान कृषि क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों, बढ़ती लागत, सिंचाई संकट, बिजली आपूर्ति और ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याएं किसी से छिपी नहीं हैं, लेकिन उनके समाधान के लिए अपेक्षित प्रयास नहीं हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का अन्नदाता आज भी अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए संघर्ष कर रहा है। किसानों को पर्याप्त पानी, निर्बाध बिजली और घरेलू गैस जैसी सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान प्राप्त सुझावों और किसानों की मांगों को संकलित कर एक ज्ञापन तैयार किया जाएगा, जिसे कल संबंधित अधिकारियों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उनका कहना है कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे की रणनीति पर भी विचार करेगा।
फिलहाल हरिद्वार में चल रहा यह किसान शिविर किसानों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि किसानों की मांगों पर सरकार क्या कदम उठाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *