विधायक आदेश चौहान के प्रस्ताव पर स्वीकृत हुई 1.08 करोड़ की पेयजल योजना

विधायक आदेश चौहान के प्रस्ताव पर स्वीकृत हुई 1.08 करोड़ की पेयजल योजना
हरिद्वार, 11 मार्च। रानीपुर विधायक आदेश चौहान के प्रस्ताव पर नगर पालिका शिवालिक नगर के वार्ड 12 में लगभग 1.08 करोड रुपए की लागत से पेयजल योजना स्वीकृत की गयी है। योजना का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। इसका लाभ शिवालिक नगर वार्ड 12 अंतर्गत कृपालनगर एवं आसपास में रहने वाले सभी परिवारों को मिलेगा। सिडकुल नजदीक होने के कारण इस क्षेत्र में बड़ी संख्या मे नई कालोनियों का विकास हुआ है। जहां पर पेयजल की समस्या मुख्य समस्याओं में से एक है। योजना के अंतर्गत 1 ट्यूबवेल का निर्माण करने के साथ नई पेयजल लाईन डाली जाएंगी। योजना स्वीकृत होने पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त कार्य जायका योजना में भी प्रस्तावित रहा है। शासनादेश के बाद जायका योजना से इसे पृथक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनता की मूल समस्याओं एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि हर घर को शुद्ध पानी मिले। पेयजल योजना स्वीकृत होने से क्षेत्र के हजारों परिवारों को पेयजल संकट से निजात मिलेगी। आदेश चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में किए गए वायदों के अनुरूप क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यह पेयजल योजना क्षेत्र के परिवारों के स्वास्थ्य एवं विकास को नया आयाम देगी। हर घर पीने योग्य स्वच्छ जल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *