हरिद्वार चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित किए जाने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। हरिद्वार में होटल व्यवसायियों और ट्रैवल एजेंसी संचालकों ने इस फैसले के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
हरिद्वार में आज होटल व्यवसायियों और ट्रैवल एजेंसी से जुड़े लोगों ने चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने के फैसले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस फैसले से उनके व्यवसाय पर सीधा असर पड़ रहा है और हजारों लोगों की आजीविका खतरे में है।धरना दे रहे व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि वे पिछले दो वर्षों से लगातार प्रशासन को ज्ञापन सौंपते आ रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
प्रदर्शन के बाद सभी ने एकत्र होकर अपनी मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान को सौंपा और जल्द समाधान की मांग की।“हम पिछले दो साल से लगातार ज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने से हमारा कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। अगर जल्द फैसला नहीं बदला गया, तो हम आंदोलन तेज करेंगे।प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए, ताकि पर्यटन और व्यापार से जुड़े लोगों को राहत मिल सके।
Slug चारधाम यात्रा में श्रद्धालु संख्या सीमित करने का विरोध

