हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय एक्यूप्रेशर कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस कार्यशाला में उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से आए विद्यार्थियों एवं योग साधकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की कुल सचिव डॉ० सत्यदेव निगमालंकार जी उपस्थित रहे । उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्राकृतिक चिकित्सा एवं एक्यूप्रेशर जैसी पद्धतियों को वर्तमान समय में अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ० मनुदेव बंधु जी ने भी स्वास्थ्य एवं योग के क्षेत्र में इस प्रकार की कार्यशालाओं की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को ऋषि योग संस्थान के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के निदेशक राधेश्याम गुप्ता एवं प्राचार्य डॉ० राजन पंचाल एवं योगाचार्य पूजा श्रीधर का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला में अष्टांग योगालय स्कूल ऑफ योगा, हरिद्वार उत्तराखंड के निदेशक अर्पण शर्मा ने विशेषज्ञ (Expert Trainer) के रूप में प्रतिभागियों को दो दिनों तक एक्यूप्रेशर एवं सुजोक थेरेपी का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रेशर थेरेपी, सीड थेरेपी, विभिन्न रोगों में एक्यूप्रेशर बिंदुओं का प्रयोग तथा स्वास्थ्य संरक्षण की प्राकृतिक विधियों का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण संस्थानों से आए विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में योगाचार्य मनोज गिरी, योगाचार्य अतुल, योगाचार्य स्वाति भारद्वाज, योगाचार्य रश्मि, सुप्ति मुखर्जी, डॉ शुभश्री रश्मिरेखा आदि मौजूद रहे।
-प्राचार्य, ऋषि योग संस्थान

