Location haridwar
एंकर:देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों और विस्थापन का दंश झेलने वाले परिवारों की स्मृति में आज 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। हरिद्वार के श्री गुरुनानक देव जी घाट पर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान अरदास कर बलिदान हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और मां गंगा में पुष्प अर्पित कर देश की एकता, अखंडता और खुशहाली की कामना की गई।
हरिद्वार के श्री गुरुनानक देव जी घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर उन लाखों लोगों को याद किया गया, जिन्होंने 1947 के विभाजन के दौरान अपना घर-बार छोड़ा और कई लोगों ने अपनी जान तक गंवा दी। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने अरदास और पुष्पांजलि के जरिए बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वरिष्ठ पंजाबियों और समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया। साथ ही महासभा ने जल्द ही गंगा घाटों पर सफाई अभियान शुरू करने की घोषणा की।
बाइट – सुनील सेठी, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पंजाबी महासभा:
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें उस दर्दनाक दौर की याद दिलाता है, जब लाखों लोगों को विस्थापन और अपनों को खोने का दर्द झेलना पड़ा। हमारी कामना है कि देश हमेशा खुशहाल रहे और भविष्य में किसी को भी विभाजन का दंश न झेलना पड़े। देश की एकता और अखंडता मजबूत हो, यही हमारी प्रार्थना है।
1947 का विभाजन देश के इतिहास की एक बड़ी त्रासदी थी। एक तरफ देश आजादी का जश्न मना रहा था, तो दूसरी तरफ लाखों परिवार विस्थापन और अपनों को खोने का दर्द झेल रहे थे। आज हम उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित कर देश की एकता और अखंडता की कामना कर रहे हैं।

