दिनांक 11 अप्रैल 2026
हरिद्वार। हरिद्वार साउंड एंड स्टेज लाइट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एसोसिएशन के विस्तार और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
चुनाव में नवीन कुमार बजरंग को अध्यक्ष और राकेश जी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही अनिल पाल व बालकिशन जी को संरक्षक, शुभम पाल को उपाध्यक्ष, हरीश कुमार को कोषाध्यक्ष और शिवम जी को सचिव चुना गया। संगठन की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए आज़म को मंत्री, मोनू जी को स्वागत मंत्री और साई डीजे को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त अध्यक्ष नवीन कुमार बजरंग ने कहा कि एसोसिएशन सभी सदस्यों के हितों की रक्षा और साउंड एवं लाइट व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। इस दौरान एसोसिएशन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

