आनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हड़ताल हरिद्वार में रहे मेडिकल स्टोर बंद

ऑनलाइन दवाओं के बढ़ते कारोबार और नकली दवाओं की सप्लाई को रोकने के लिए मेडिकल स्टोर संचालकों का संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर है। मेडिकल स्टोरों की इस हड़ताल का असर हरिद्वार में भी देखने के लिए मिल रहा है। यहां शहर भर की तमाम फार्मेसी की दुकान बंद नजर आ रही है। हड़ताल कर रहे फार्मासिस्टों के मुताबिक ऑनलाइन दवा कारोबार से मेडिकल स्टोर संचालकों को काफी नुकसान हो रहा है। साथ ही भारी डिस्काउंट के चलते कई लोगों को नकली दवाइयां भी सप्लाई की जा रही है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य को हानि हो सकती है। लिहाजा ऑनलाइन दवा कारोबार को नियंत्रित किया जाना चाहिए। फार्मासिस्टों के इस संगठन से देश भर में करीब 12 लाख मेडिकल स्टोर संचालक जुड़े हुए हैं।

बाइट – अमित गर्ग, महासचिव, उत्तरांचल औषधि व्यवसाय महासंघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *