¹अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित
-मुन्ना कुमार शर्मा
हरिद्वार, 14 अप्रैल। कनखल स्थित राजपूत पंचायत धर्मशाला में आयोजित अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गयी। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.मुन्ना कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश त्यागी ने पिछली बैठक की कार्यवाही एवं आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, राष्ट्रीय कार्यक्रमों की रूपरेखा, चुनावों की तैयारी तथा अन्य राष्ट्रीय, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक विषयों पर गहन चर्चा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए डा.मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा। गौहत्या, लव जेहाद, हिंदुओं का धर्मांतरण रोकने के लिए देश में एक समान नागरिक कानून बनाने के लिए सभाओं के माध्यम से समाज को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अखंड हिंदू राष्ट्र के गठन से ही हिंदू हितों की रक्षा की जा सकती है। भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाने के अभियान में सभी को सहभागिता करनी चाहिए। सभी के सहयोग से ही इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। बैठक को महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी एवं महामंडलेश्वर स्वामी आदि योगी पुरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जर्नादन उपाध्याय, अभय सिंह कुलकर्णी, अशोक शर्मा, अरूमुगम स्वामी, युद्धिष्ठर त्यागी, सुनील कुमार, वीरेश त्यागी, मोहन, अनिल पंवार, गौरव मल्होत्रा, संजीव सिंह राणा, विवेक वशिष्ठ, सत्येंद्र त्यागी, मनोज त्यागी, ए.के. त्यागी, मुकुल कुमार, अनिलकांत भटनागर, प्रदीप, आचार्य जुगेंद्र भारद्वाज, अशोक त्यागी, सतीश रावत, वीरमभाई देसाई, जितेंद्र सिंह, मोहन कोरेमोरे, कन्हैयालाल रायकवाड़, उदय कुमार, ए.के. शर्मा सहित महासभा के पदाधिकारी व सदस्य मौजद रहे।
भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए जनजागरण अभियान चलाए महासभा

