हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर फर्जी बाबा ने बनाया श्रद्धालु को शिकार

 धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास एक फर्जी बाबा ने तेलंगाना से आए श्रद्धालु को अपना शिकार बना लिया और उससे ₹4 लाख ठग लिए।
जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के वारंगल निवासी आर. रावंदर 14 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 के बीच हरिद्वार यात्रा पर आए थे। इसी दौरान खुद को “गुरु जी” बताने वाले एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और धार्मिक आस्था का फायदा उठाते हुए उनसे मोटी रकम ऐंठ ली।
आरोपी की पहचान सलेम खान उर्फ “सैतानी गुरु जी” के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़ित से नकद ₹4,00,000 ले लिए।
पीड़ित के पास इस मामले से जुड़े अहम सबूत जिनमें ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, कॉल रिकॉर्डिंग, फोन नंबर, रेलवे यात्रा टिकट और होटल बिल मौजूद हैं। इस संबंध में पुलिस को औपचारिक शिकायत भी सौंप दी गई है।
यह घटना हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे फर्जी बाबाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई अन्य श्रद्धालु इस तरह की ठगी का शिकार न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *