धीरेंद्र प्रताप कांग्रेस मीडिया समिति के अध्यक्ष पवन खेड़ा से मिले राज्यसभा में चुने जाने पर दी बधाई

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप आज कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष और प्रवक्ता श्री पवन खेड़ा से मिले और उनके राज्यसभा में चुने जाने पर बधाई दी ।

धीरेंद्र प्रताप और पवन खेड़ा करीब आधा घंटा साथ रहे और उत्तराखंड और हल्द्वानी में हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे और 15 अगस्त के कार्यक्रम के संबंध में भाजपा द्वारा फैलाई जा रहे झूठ पर नाराजगी व्यक्त की।
धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि पवन खेड़ा ने उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सफल दौरे पर बधाई दी और आशा व्यक्ति की आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *