कांवड़िए से मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कांवड़िए से मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा।
बता दे कि आज 01.अगस्त को रात्रि लगभग 08:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि हाईवे फ्लाईओवर के निकट गोल्डन ढाबा के पास कुछ कांवड़ियों द्वारा एक कांवड़िए के साथ मारपीट की जा रही है।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा स्थिति को नियंत्रित कर मामला शांत कराया जा चुका था।
प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि अल्टो कार संख्या HR 38AC-7944, जो हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रही थी, का चालक भी कांवड़िया था और हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहा था।
गोल्डन ढाबा फ्लाईओवर के समीप कार की टक्कर एक अज्ञात कांवड़िए की कांवड़ से हो गई, जिससे उसकी कांवड़ खंडित हो गई।
कांवड़ खंडित होने के बाद कुछ अज्ञात कांवड़ियों ने अल्टो कार चालक के साथ मारपीट की तथा उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना के संबंध में मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित अल्टो कार चालक की तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर में अभियोग संख्या-388/. 2026 पंजीकृत कर लिया गया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
*आरोपित*
राजा उर्फ़ राजेश निवासी गंगनहर
हरिद्वार पुलिस हर शिवभक्त से अपील करती है कि कावड़ मेला एक पवित्र पर्व है भक्ति भाव से आकर शिव की नगरी से जल लेकर जाए हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस हर समय आपके साथ हैं अगर किसी भी रूप में शांति व्यवस्था प्रभावित करते हैं तो उत्तराखंड पुलिस द्वारा निसंदेह उन पर कठोर वैधानिक कार्रवाई तत्काल अमल में लाई जाएगीl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *