हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कम्प्यूटर विज्ञान विभाग में एल .आई .सी शाखा 01रानीपुर द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर समविश्वविद्यालय के प्रो०इंचार्ज बागवानी प्रो० नवनीत ने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक वातावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पेड़ों का संरक्षण करना बहुत आवश्यक है। प्राकृतिक संरक्षण की दिशा में गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय हमेशा अग्रणीय व अग्रसर रहा है। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से समविश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इसके लिए भारतीय जीवन बीमा निगम टीम के अधिकारी व उनकी टीम के सदस्य साधुवाद के पात्र हैं। इस अवसर पर प्रो० विवेक कुमार,प्रो० कर्मजीत भाटिया,प्रो०राजकुमार, डा ०महेन्द्र असवाल, संजय कुमार, मनीष अग्रवाल,एल आई सी से वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुनील जुत्सी,एस के त्यागी, राहुल वर्मा, श्रीचंद, ओम प्रकाश,तारा, भावना डबराल,अनुभा गुप्ता,शिखा,ईशा शर्मा,आई के अरोड़ा, आलोक गर्ग,दिनेश कुमार उपस्थित रहे।
गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कम्प्यूटर विज्ञान विभाग में एल .आई .सी शाखा 01रानीपुर द्वारा वृक्षारोपण

