भारतीय किसान मजदूर जनसेवा यूनियन के राष्ट्रीय अधिवेशन का प्रथम दिवस संपन्न, उज्ज्वला योजना से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक की जमीनी समस्याओं पर मंथन

दिनांक: 10 जून 2026
स्थान: अलकनंदा होटल ग्राउंड, हरिद्वार

भारतीय किसान मजदूर जनसेवा यूनियन के राष्ट्रीय अधिवेशन का प्रथम दिवस संपन्न, उज्ज्वला योजना से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक की जमीनी समस्याओं पर मंथन

हरिद्वार स्थित अलकनंदा होटल ग्राउंड में भारतीय किसान मजदूर जनसेवा यूनियन के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ आज 10 जून 2026 को हजारों किसान-मजदूर साथियों की उपस्थिति में हुआ। अधिवेशन के प्रथम दिवस पर संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने किसान-मजदूरों की जमीनी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

प्रमुख वक्ताओं के संबोधन:

राष्ट्रीय महामंत्री श्री अमर सिंह जी ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर सरकार की नीति और उसके क्रियान्वयन पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसान को लागत का उचित दाम नहीं मिल रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती आरती राठौर जी ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की बदहाली पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी आने वाली पीढ़ी का भविष्य अंधकार में है।

राष्ट्रीय सचिव श्री अभिषेक यादव जी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सदन का ध्यान खींचा। उन्होंने कहा, “सरकार उज्ज्वला योजना के नाम पर वाहवाही लूटती है, लेकिन हकीकत यह है कि साल भर में सिर्फ 4 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है। उसके बाद हर सिलेंडर 1000 से 1100 रुपये का पड़ता है। 6-7 लोगों का परिवार साल में 4 सिलेंडर से कैसे खाना बनाए? एक सिलेंडर 25-30 दिन चलता है। मतलब 4 महीने बाद गरीब की बहन-बेटी फिर से धुएं में खाना बनाने को मजबूर है। गांव में सिलेंडर आज शोपीस बनकर रह गए हैं। या तो 12 सिलेंडर पर सब्सिडी दो, या दाम 500 रुपये करो। 5 किलो राशन देकर चूल्हे से गैस छीन लेना कैसा न्याय है? स्कूल है तो मास्टर नहीं, अस्पताल है तो डॉक्टर नहीं। हर गांव में शिक्षक और डॉक्टर सहित सरकारी इंटर कॉलेज और अस्पताल होने चाहिए।” इस मुद्दे पर सदन में काफी देर तक चर्चा हुई।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार बबलू जी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के व्यावहारिक सुझाव दिए।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आर. के. लोधी जी ने अपने विशेष अनुभव साझा करते हुए कहा कि संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। तभी किसान-मजदूर की आवाज सशक्त होगी।

अधिवेशन में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:
इस अवसर पर किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई विनय सिंह जी, प्रदेश सचिव राजनाथ यादव जी, प्रदेश महासचिव राम सिंह यादव जी, जिला अध्यक्ष जौनपुर रवि प्रकाश सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा संतना पाल जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती राठौर जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती मंत्री देवी जी, युवा मंडल अध्यक्ष लखनऊ भारत सिंह यादव जी सहित दिनेश जी, रामकरण जी, नंदकिशोर जी, सुधांशु जी, जीरा देवी जी, प्रभु सिंह जी एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी तथा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिवेशन के पहले दिन का समापन किसान-मजदूर एकता के नारों के साथ हुआ। अगले दो दिनों में संगठनात्मक रणनीति और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *