अलकनंदा मैदान पर भारतीय किसान यूनियन भारत भूमि का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित

हरिद्वार/ अलकनंदा मैदान पर भारतीय किसान यूनियन भारत भूमि का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें अलग अलग प्रदेशों से किसान एकत्र हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन कुमार गुड्डू ने कहा कि सरकार ने किसान की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। किसानों के साथ सरकार धोखा करती है। फसलों का भुगतान रिका जाता है जिसके कारण किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। अनाज किसान पैदा करता है और लाभ पूंजीपतियों को होता है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से किसान भी परेशान हैं। उनकी।सुनवाई नहीं होती।
इस अवसर पर महिला मोर्च अध्यक्ष गीता यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, डा राजेश गौतम, रवींद्र शर्मा, मो अकरम, शशिभूषण चौहान, साजिद नम्बरदार, पवन शर्मा, रामचंद्र विश्वकर्मा, फरविंदर राजपूत, मोहित चौहान, विनोद शर्मा, मधु राणा, राजेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *