दिनांक:
राष्ट्रीय चिंतन शिविर का प्रथम दिवस संपन्न, किसानों-मजदूरों ने संघर्ष को और मजबूत करने का लिया संकल्प
हरिद्वार (उत्तराखंड) – भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का प्रथम दिवस आज अलकनंदा घाट, गंगा तट, हरिद्वार में व्यापक सहभागिता और गंभीर विचार-विमर्श के साथ संपन्न हुआ। दिनांक जून से 06 जून तक आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय चिंतन शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए किसान, मजदूर, युवा एवं संगठन के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
राष्ट्रीय चिंतन शिविर के प्रथम दिवस का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव की अध्यक्षता में किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना होगा तथा अन्याय, शोषण और किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता होना चाहिए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्येंद्र कुमार मौर्य, राष्ट्रीय महामंत्री टिंकू चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता (पश्चिम) आदित्य चेतन कृष्णागिरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप टोनी, प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सभा शिवराम यादव, प्रदेश महामंत्री अभिषेक यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत श्रीवास्तव, तारकेश्वर सिंह, मोहम्मद कलीम, ममता रावत, राधा, आरती, जालंधर सिंह पटेल (मंडल अध्यक्ष, प्रयागराज), युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आज़ाद, प्रदेश महामंत्री शिवराज सिंह यादव, लखनऊ उपाध्यक्ष राम प्रधान सिंह, मनोज कुमार रावत (जिला अध्यक्ष, सीतापुर), सरकार अंसारी (जिला अध्यक्ष, बाराबंकी), सतीश कुमार यादव (जिला अध्यक्ष, अयोध्या), युवा मंडल अध्यक्ष शिवकुमार प्रताप सिंह, नेताजी दिनकर भैया, जेपी कनौजिया तथा अन्य पदाधिकारियों ने किसानों और मजदूरों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने खेती की बढ़ती लागत, न्यूनतम समर्थन मूल्य, बिजली, सिंचाई, डीजल की बढ़ती कीमतें, बेरोजगारी, महंगाई तथा मजदूरों के अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा किसान-मजदूर एकता को मजबूत करने पर बल दिया गया।
राष्ट्रीय चिंतन शिविर के प्रथम दिवस में उपस्थित हजारों किसानों एवं मजदूरों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए दोनों हाथ उठाकर संगठन के संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया। उपस्थित जनसमूह ने कहा कि जब तक किसानों और मजदूरों के हितों में प्रभावी कार्यवाही नहीं होती तथा उनके साथ होने वाले अन्याय, शोषण और उत्पीड़न पर रोक नहीं लगती, तब तक संघर्ष और आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा।
चिंतन शिविर के आगामी सत्रों में किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं ग्रामीण समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा संगठन की भावी रणनीति पर विचार किया जाएगा।
जारीकर्ता
केंद्रीय कार्यालय
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति
राष्ट्रीय चिंतन शिविर का प्रथम दिवस संपन्न, किसानों-मजदूरों ने संघर्ष को और मजबूत करने का लिया संकल्प

