​भाजपा महिला मोर्चा ने मध्य हरिद्वार मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मध्य हरिद्वार मंडल की कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता, जिला प्रभारी संजीव चौधरी और मंडल अध्यक्ष तुशांक भट्ट की आपसी सहमति के बाद की गई हैं।

​नई कार्यकारिणी में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसका विवरण यह है मंडल उपाध्यक्ष: श्रीमती उमा चौहान, श्रीमती निर्मल राजपूत और श्रीमती माला गिरी,​मंडल महामंत्री: श्रीमती मनीषा वर्मा और श्रीमती रीना धीमान,मंडल मंत्री: श्रीमती रजनी सैनी, श्रीमती अनिता शर्मा और श्रीमती बिंदिया गोयल,कार्यकारिणी में 9 सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जिनमें सीमा नामदेव, नीतू श्रीवास्तव, कमलेश शर्मा, रीना विश्नोई, ज्योति, प्रतीमा, नीलम सैनी, स्वीटी यादव और इसराना के नाम शामिल हैं। जिला अध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता ने विश्वास जताया है कि यह नई टीम मंडल में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *