ऑपरेशन प्रहार रानीपुर पुलिस ने शांति भंग और घरेलू मामले में की कार्यवाही

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने शांति भंग एवं घरेलू हिंसा के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार की रात थाना रानीपुर को सेक्टर-04, बीएचईएल क्षेत्र में मारपीट और हंगामे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति नशे की हालत में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। आरोपी घर में तोड़फोड़ करते हुए हुड़दंग मचा रहा था और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया था।
पुलिस कर्मियों ने पहले आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार उग्र व्यवहार करता रहा। स्थिति को नियंत्रण में रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को धारा 170 बीएनएस के तहत हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बसन्त पुत्र ज्ञान चन्द (उम्र 35 वर्ष), निवासी ब्रह्मपुरी, रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में कांस्टेबल बीरेन्द्र जोशी और कांस्टेबल गिरेन्द्र की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *