आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए खाद्य मंत्री, विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन
भोपाल। आर्ट एंड कॉमर्स महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्र ही देश का भविष्य हैं और उनकी शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है।
खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि वार्षिक उत्सव छात्रों के लिए एक विशेष अवसर होता है, जिसमें सभी विद्यार्थी एक साथ मिलकर विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। ऐसे आयोजन छात्रों के जीवन में यादगार पल जोड़ते हैं और आपसी भाईचारे तथा प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि आज के समय में सफलता उम्र की मोहताज नहीं रही है। आज के छात्र-छात्राएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। मंत्री श्री राजपूत ने अभिभावको भी बधाई और शुभकामनाएं दी जिन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए मेहनत की साथ ही कॉलेज प्रबंधन के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के सुनहरे भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुखदेव मिश्रा, प्राचार्य डॉ सरोज गुप्ता,भाजपा नेता नेवी जैन,प्रोफेसर अमर कुमार जैन आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

