वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निकाली शंखनाद रैली


जनता की आवाज को मजबूती से सामने लाना जरूरी-संजय सैनी
हरिद्वार, 27 सितम्बर। विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शनिवार को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता संजय सैनी के नेतृत्व में शंखनाद रैली निकाली गई। औरंगाबाद में इंटर कालेज से पंचायत घर तक निकाली गयी रैली में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कांग्रेस नेता संजय सैनी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और क्षेत्र के विकास से जुड़े सवालों पर जनता की आवाज को मजबूती से सामने लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। संजय सैनी ने एसआईआर को लेकर भी केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह मुख्य चुनाव आयुक्त पर एसआईआर में अनियमितता और वोट चोरी के आरोप सामने आए हैं, उसे लेकर कांग्रेस पूरे देश में विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस जनता के माध्यम से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचा रही है। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र यूथ कांगेेस अध्यक्ष सौरभ सैनी ने कहा कि युवाओं की भागीदारी जनहित के मुद्दों को उठाने में महत्वपूर्ण है। रोजगार, शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर युवाओं की आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच सक्रिय रहने और उनकी समस्याओं को लगातार उठाने का आह्वान किया। नशे के कारोबार का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है, जिसे रोकना बेहद जरूरी है। नशे की वजह से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और इस दिशा में गंभीर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। अमरदीप ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर इस तरह के आयोजनों के माध्यम से लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप भी लगाया। रैली में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद प्रियव्रत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश सेमवाल, विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र धीमान, पाल सिंह, ईशम सिंह राणा, प्रकाश चंद्र, सुभाष मास्टर, सतीश कुमार चौहान, सरदार गुरमेल सिंह, रविंद्र कुमार, मुकेश कुमार, आरिफ पीरजी, सोनू, अमरदीप, किरण दुबे, अमनदीप, विशाल सैनी, मुकेश सैनी, अक्षय सैनी और नरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *