पितृ विसर्जन अमावस्या पर हरिद्वार में ट्रैफिक प्लान लागू,

पितृ विसर्जन अमावस्या पर हरिद्वार में ट्रैफिक प्लान लागू, सुबह 6 बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री
दिल्ली-मेरठ, बिजनौर और देहरादून से आने वाले वाहनों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था, तुलसी चौक से देवपुरा चौक तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

हरिद्वार। पितृ विसर्जन (अमावस्या) पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके तहत शहर में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 6 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात व्यवस्था के तहत दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बसों को बैरागी कैंप पार्किंग, ऋषिकुल मैदान एवं हिमाचल बस पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। इसी मार्ग से आने वाले छोटे वाहनों को ऋषिकुल मैदान में पार्क किया जाएगा।

बिजनौर-नजीबाबाद की ओर से आने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बसों के लिए बैरागी कैंप में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। देहरादून-ऋषिकेश से आने वाले वाहनों को जयराम मोड़ कट, पंतद्वीप पार्किंग, चमगादड़ टापू, लालजीवाला और बैरागी कैंप पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

तुलसी चौक से देवपुरा चौक के बीच सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, शंकराचार्य चौक से तुलसी चौक की ओर स्थानीय वाहनों को छोड़कर जनपद के अन्य छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के वाहनों के लिए कर्माचल बैंक से भल्ला स्टेडियम के पीछे पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें तथा यातायात प्लान का पालन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *