आज दिनांक 06/10/2026 को होटल सिटी प्राइड में हरिद्वार विधानसभा में एक बैठक आयोजित

आज दिनांक 06/10/2026 को होटल सिटी प्राइड में हरिद्वार विधानसभा में एक बैठक आयोजित कि गई जिसमें हरिद्वार विधानसभा के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार श्री मदन कौशिक जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदगणों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देशभर में सेवा संकल्प अभियान का संचालन किया जा रहा है उसी अभियान के अंतर्गत कल दिनांक 07/10/2026 को प्रातः 9 बजे रुड़की मे डी ए वी कॉलेज से बी एस एम कॉलेज तक सेवा ज्योति यात्रा एवं मशाल यात्रा निकाली जाएगी उस मशाल को चिह्नित चौराहे पर स्थापित किया जाएगा जिसे भविष्य में विकसित भारत संकल्प सेवा चौक के रूप मे स्थापित किया जाएगा इस विशाल यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं उसके बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा
मदन कौशिक जीने सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को रुड़की पहुंचने का आव्हान किया
नगर निगम मेयर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि मोदी जी का जीवन देश सेवा को समर्पित रहा है हम सभी को मोदी जी के विचारों से प्रेरणा मिलती है हम सभी मोदी जी के विचारों को सुनने के लिए पहुंचे
इस अवसर पर जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अनु कक्कड़ जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर जिला मंत्री पारुल चौहान जिला उपाध्यक्ष सीमा चौहान मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा राजेंद्र कटारिया तुषांक भट्ट मंडल महामंत्री हर्षित त्रिपाठी राकेश नोडियाल गौरव वर्मा देवेश ममगई सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट करण वर्मा निकुंज शर्मा अंकित रघुवंशी विष्णु अग्रवाल दीपांशु विद्यार्थी सीमा कटारिया हिना दुआ रश्मि बुद्धिराजा रीना धीमान दिनेश राठी दुर्जनेंद्र सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं पार्षदगण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *