रिश के अलर्ट के बाद प्रशासन का फैसला, श्रद्धालुओं से यात्रा पर न निकलने की अपी
हरिद्वार। उत्तराखंड में लगातार बिगड़ते मौसम और मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रेड अलर्ट को देखते हुए चारधाम यात्रा को 27 सितंबर 2026 तक अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) और मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान में प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनजर 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर तक चारधाम यात्रा पर रोक रहेगी। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने जनपदों में यात्रा स्थगित रखने के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मार्ग में मौजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने को कहा गया है।
मौसम सामान्य होने तक यात्रा से बचें
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम सामान्य होने और प्रशासन की ओर से यात्रा दोबारा शुरू करने की आधिकारिक सूचना जारी होने तक चारधाम यात्रा पर प्रस्थान न करें। यात्रियों से मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लेने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल यात्रा पर ब्रेक, मौसम साफ होने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

