– सुनील सेठी। विश्व शांति, नेपाल त्रासदी मृतकों की आत्मा की शांति भीषण त्रासदी में फंसे लोगों की राहत को लेकर मां गंगा से राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के लोगो ने की ने की सामूहिक प्रार्थना मां गंगा में दीपदान कर मृतकों को दी श्रद्धांजलि । न हो ऐसी आपदाओं की पुनरावर्ती मां गंगा से की सामूहिक प्रार्थना। इस दुखद घटना पर श्री गुरुनानक देव जी घाट रानीपुर पर ज्ञानी सोहन सिंह जी द्वारा अरदास पर प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पंजाबी महासभा सुनील सेठी ने दुख जताते हुए कहा कि आज मन बहुत परेशान है चिंतित है जिस प्रकार जल प्रलय ने कई लोगों के आशियाने पल भर में उजाड़ दिये कई हजारों लोगों की जीवन लीला समाप्त कर दी हजारों लोगों को बेघर कर दिया बहुत ही हृदय विदारक घटना है। जिसकी भरपाई बहुत मुश्किल है ऐसी दुख की घड़ी को कम करने के लिए सामूहिक प्रार्थना ही विकल्प है मां गंगा साक्षात मोक्षदायिनी है ऐसी आपदाओं से अकाल मृत्यु के लिए मां गंगा ही मोक्ष का द्वार हम सभी मां गंगा से उन सभी मृतकों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते है । संरक्षक हरमोहन तनेजा एवं प्रदेश महामंत्री हरविंद्र सिंह विक्की ने मां गंगा में दीपदान करते हुए ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रकृति से बड़ा कोई भगवान नहीं प्रकृति बार बार इशारा कर रही है ऐसी आपदाओं से हमे समझ लेना चाहिए कि प्रकृति से छेड़छाड़ इंसान लीला की समाप्ति है इसलिए प्रकृति को बचाये मां गंगा की निर्मलता मर्यादा को बनाए रखे । राष्ट्रीय पंजाबी महासभा मां गंगा से इस भीषण आपदा में फंसे लोगों की रक्षा की प्रार्थना करती है। अरदास एवं दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष सतनाम सिंह, सतवंत सिंह, प्रदेश सचिव वरुण भाटिया, प्रदेश सचिव अजय अनेजा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज महंत, गिरीश भाटिया, सरदार इकबाल सिंह,संजीव सहगल, राजुकमार वाधवा,समय सिंह यादव, हरदीप सिंह, सतनाम भाटिया, जे के मोंगा, प्रेम प्रकाश वर्मा, हरीश भाटिया, महेंद्र सिंह चावला, अजय वाधवा,पंकज माटा,रवि बांगा, सोनू चौधरी, राकेश सिंह, लक्की अनेजा, अमित अरोड़ा, रवि अरोड़ा, अमृत पाल सिंह, हरविंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
नेपाल जल त्रासदी बहुत ही दुःखद हृदय विदारक घटना

