80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह
हरिद्वार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति, हरिद्वार के तत्वावधान में शहीद स्तंभ, निकट कोतवाली हरिद्वार में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुआ। श्री मुरली जी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद श्री सक्सेना जी, श्री राजन कौशिक जी एवं श्री बालकिशन कोरी जी ने अपने प्रेरक संबोधनों से उपस्थित लोगों में देशभक्ति का उत्साह भरा।
इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ एवं नृत्य प्रस्तुत किए। विशेष आकर्षण स्वर्गीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री दौली राम जी की पड़पोती एवं श्री बालकिशन कोरी जी की पोती नन्ही दित्या कोरी का शानदार देशभक्ति नृत्य रहा।
समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी:
डॉ. अरविंद शर्मा, शुभम शर्मा,राकेश शर्मा, आकाश शर्मा, कैंपल, कृष्णपाल, रामपाल, निशा शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा , सुनीता त्यागी,तरुण बेरी, ऋषि त्यागी, राजबाला, सावित्री देवी, शांति देवी, आशु सिंह, पन्नालाल, शेर सिंह, यशपाल, ठाकुरौ, मास्टर गोपाल सिंह, अशोक सिंह, अनिल गिरी, रविंद्र शर्मा, सचिंद्र गिरी, विकास कंबोज, अरुण शर्मा, मुरली मनोहर, रीता गुलाटी, दिनेश कुमार, शिवानी, अक्षिता, अभिनव, वीरेंद्र सिंह, संतोष चौहान, प्रतिभा शर्मा, कमलेश देवी, सरस्वती, मोहर सिंह।
साथ ही श्री मुकेश त्यागी जी, श्री सक्सेना जी, श्री सचदेवा जी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन श्री पंकज कुमार ने किया।
जय हिन्द! 🇮🇳 वन्दे मातरम्!

