खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार पहुंचीं, 10 अगस्त को उठाएंगी कांवड़

लोकेशन: हरिद्वार

स्लग: खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार पहुंचीं, 10 अगस्त को उठाएंगी कांवड़

एंकर: उत्तराखंड की खेल एवं महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या गुरुवार को हरिद्वार पहुंचीं। यहां उन्होंने पवित्र गंगा से जल लिया। हरिद्वार पहुंचने पर निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान धार्मिक परंपराओं के अनुसार उनका सम्मान भी किया गया।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का पावन अवसर है। उन्होंने बताया कि वह 10 अगस्त को विधि-विधान के साथ कांवड़ उठाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगी। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और उत्तराखंड की खुशहाली की कामना भी की।

बाइट: रेखा आर्या, खेल मंत्री, उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *