हरिद्वार/ नव भारतीय किसान संगठन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन व चिंतन शिविर का समापन हो गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में किसानों ने कार्यक्रम में पहुंचकर समस्याओं पर चर्चा कर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला ने कहा कि सरकार एमएसपी पर कानून बनाए और किसानों की समस्याएं दूर करे। किसानों का संपूर्ण कृषि ऋण समाप्त किया जाए। किसानों की आय कम होने के कारण ऋण चुकाना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मदद करनी चाहिए जबकि स्मार्ट मीटर लगाकर किसानों का शोषण किया जा रहा है। मजदूरों को मनरेगा में 200 दिन कार्य दिया जाए साथ ही 700 रुपए मजदूरी निश्चित हो। नकली खाद, बीज बनाने वालो पर सख्त कार्यवाही हो। उन्होंने कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान जल्द से जल्द होना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखदेव पाल, युवा जिलाध्यक्ष टिंकू राणा, प्रदेश अध्यक्ष कमला देवी, जिला प्रभारी अमन कश्यप, जिलाध्यक्ष मंगेश राणा, जिला उपाध्यक्ष मुकर्रम अली, संदीप कुमार , ज्ञान प्रसाद साहू, सूर्यमणि शुक्ला, अवधेश प्रजापति, मोरसिंह, ज्ञान प्रसाद साहू, रामेश्वर, रवींद्र कुमार, संदीप, रामसेवक, दीपक कुमार, शिवशक्ति, विनोद मिश्रा, मोनी सिंह, जितेंद्र चौहान, मनमोहन सिंह, रामकुमार, शांति देवी, जगदीश तिवारी, निशु कश्यप, जितेंद्र कुमार, सतीश, शेषराज चौहान, सोहनलाल, सुनील, रोहिताश, त्रिशपाल , नरेश आदि उपस्थित रहे।
नव भारतीय किसान संगठन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन व चिंतन शिविर का समापन

