सुराज सेवा दल ने किया एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन


हरिद्वार, 2 जून। सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के संयोजन में दल के कार्यकर्ताओं ने रोशनाबाद स्थित एसपी कार्यालय पर विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि जनहित एवं कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आवाज उठाई गयी है। जनता के अधिकारों, न्याय एवं पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के लिए सुराज सेवा दल संघर्ष कर रहा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अपील करते कहा कि समान रूप से न्याय पाने का अधिकार सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता का विश्वास कानून व्यवस्था पर बना रहे। पीड़ित के साथ किसी प्रकार का भेदभाव ना हो। पुलिस न्याय व्यवस्था की पहली सीढ़ी है। पुलिस से न्याय मांगना पीड़ित का अधिकार है। इसलिए निष्पक्षता से जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाए। क्रास रिपोर्ट का चलन बंद होना चाहिए। रमेश जोशी ने कहा कि पथरी थाने के प्रकरण में बिना भेदभाव के निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। झूठे मुकदमे में किसी को भी नहीं फंसाया जाए। एसपी देहात शेखर सुयाज ने सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं को निष्पक्ष कार्रवाई आश्वासन देते हुए कहा कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट तथ्यों के आधार पर दर्ज की गयी है। विवेचना में निर्दोषों के नाम हटा दिए जाएंगे। जो दोषी पाएं जाएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर अजय मौर्या, देवेंद्र बिष्ट, सुमित अग्रवाल, विजेंद्र, नवीन, इंतजार, नौशाद, अलीम, सुंदर, अजय, अंकित, गजेंद्र, नितिन कटारिया, नफीस, दिनेश, सतवीर, दीपक राणा, राजा औरंगज़ेब, प्रवीण अग्रवाल, कावेरी जोशी, पूजा बिष्ट, पूजा नेगी, रीमा शर्मा, वसीला, नेहा, संगीता, लक्ष्मी, सुनीता तोमर, शाहिद सहित संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *