मदर्स डे पर बीसी जेवेल्स लॉन्ज में किया विशेष कार्यक्रम का आयोजन


दुनिया में मां से बढ़कर कुछ भी नहीं है-मदन कौशिक
मदर्स डे पर तैयार की गयी है विशेष ज्वेलरी-सन्नी मल्होत्रा
हरिद्वार, 11 मई। मदर्स डे के उपलक्ष्य में रानीपुर मोड़ स्थित बीसी जेवेल्स लॉन्ज ज्वैलरी शोरूम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी शामिल हुए और शोरूम की उपलब्धियों की सराहना करते हुए सभी कर्मचारियों को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी। इस दौरान शोरूम के स्वामी डिजाइनर सन्नी मल्होत्रा को हाल ही में दिल्ली में आयोजित ग्लोबल लेगेसी अवार्ड फंक्शन में मिले द बेस्ट पीस ऑफ ज्वैलरी डिजाइनर ऑफ इंडिया सम्मान के लिए बधाई दी। मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि इस दुनिया में मां से बढ़कर कुछ भी नहीं है, माता पिता ही धरती पर ईश्वर के रूप में मिले हैं। साथ ही कहा कि हरिद्वार में बीसी जेवेल्स लॉन्ज ज्वेलरी शोरूम की उपलब्धियां शहर का गौरव बढ़ाने का काम करती हैं। यह शोरूम हरिद्वार का एक प्रतिष्ठित संस्थान है, जिसकी विश्वसनीयता वर्षों से कायम है। यहां तैयार किए गए डिजाइन लोगों की पसंद बनते हैं और ग्राहक अपनी जरूरत एवं मांग के अनुरूप विशेष ज्वैलरी तैयार कराते हैं। उन्होंने शोरूम की टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सन्नी मल्होत्रा ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में मां का विशेष स्थान है। मदर्स डे को ध्यान में रखते हुए शोरूम की ओर से विशेष थीम पर ज्वैलरी तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि नवजात शिशु की सुखाई गई नाभि यानि अम्बिलिकल कॉर्ड को सुरक्षित संरक्षित कर विशेष डिजाइन की ज्वैलरी बनाई जा रही है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। खासकर छोटे बच्चों के माता पिता अपने जीवन के खास पलों और भावनात्मक यादों को संजोने के लिए इस तरह की ज्वैलरी बनवा रहे हैं। शोरूम संचालिका नैंसी मल्होत्रा ने कहा कि मदर्स डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मां और बच्चे के अटूट रिश्ते को सम्मान देने का अवसर है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए भावनात्मक जुड़ाव वाली विशेष ज्वैलरी डिजाइन की गई है। उन्होंने कहा कि बीसी जेवेल्स लॉन्ज हमेशा ग्राहकों की पसंद और उनकी भावनाओं के अनुरूप नए प्रयोग करता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *