राष्ट्रीय भावना वाहक, हरिद्वार
हाल ही में आयोजित ॐ आरोग्यम योग मंदिर द्वारा 11 वी राष्ट्रीय योगा चैंपियनशिप में संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगिता में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र रिधान और गौरवी को गोल्ड मेडल के साथ डिजिटल वॉच प्रदान की गई। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र सत्यम को सिल्वर मेडल एवं वॉटर बॉटल देकर सम्मानित किया गया। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा शनाया और दक्ष को ब्रॉन्ज मेडल के साथ डिजिटल पैड प्रदान किया गया।
विद्यालय की ओर से इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सभी आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की गईं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिली। विशेष रूप से हमारे सम्माननीय शिक्षकगण का मार्गदर्शन और प्रेरणा इस सफलता में महत्वपूर्ण रही। उनके निरंतर प्रयास, प्रशिक्षण और सहयोग के कारण ही छात्र-छात्राएँ इस स्तर की उपलब्धि हासिल कर सके।
उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और योग के प्रति समर्पण ने सभी को प्रभावित किया। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
आरोग्यम् योग मंदिर के तत्वाधान में इस वर्ष 11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन गौतम फॉर्म कनखल में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्रा, ओयम अध्यक्ष योगी रजनीश, अर्चना शर्मा, योगाचार्य दीप्ति सिंह, योगाचार्य शिवम भारद्वाज, योगाचार्य ओश्विन शर्मा, योगाचार्य सेजल अरोड़ा, योगाचार्य गौरव, निधि पंत, सोनिका, रेखा, वीरेन सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।
योगी रजनीश ने बताया कि योग प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों डी.पी.एस. रानीपुर, डी.पी.एस. दौलतपुर, डी.पी.एस. दौलतपुर कनखल, मां सरस्वती पब्लिक स्कूल, ऐंजल्स एकेडमी, धूमसिंह मैमोरियल पब्लिक स्कूल, मां आनंदमयी स्कूल रायवाला, संस्कृति स्कूल, दीक्षा राईजिंग पब्लिक स्कूल, ग्रेट मिशन स्कूल नैनिताल, सार्थक योगशाला कोटद्वार, योगधाम फिटनेस, डांस वाइब्स, ओजिमा सहारनपुर, आदि अनेक स्कूलो, संस्थाओ के प्रतिभागियो ने योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसके साथ ही अनेक प्रतिभागियों ने मेरठ, सहारनपुर, ऋषिकेश, रुड़की, लक्सर आदि अन्य स्थानो से भी योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

