पुस्तक विमोचन- न्यू मीडिया के विविध आयाम
सोमवार शाम दून लायब्रेरी एवं शोध केंद्र देहरादून में डॉ सुशील उपाध्याय, डॉ अजीत सिंह तोमर, डॉ योगेश योगी के सम्पादन में प्रकाशित पुस्तक ‘न्यू मीडिया के विविध आयाम’ का विमोचन उत्तराखंड की मुख्य सूचना आयुक्त श्रीमती राधा रतूड़ी (पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन) उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी श्री अनिल रतूड़ी, दूरदर्शन देहरादून के कार्यक्रम प्रमुख डॉ अनिल भारती, सूचना आयुक्त श्री योगेश भट़्ट, न्यूज – 18 के सम्पादक श्री अनूपम त्रिवेदी, हेमवती नंदन गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ. सुधा रानी पांडे, उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित कथाकार श्री जितेन ठाकुर, उत्तराखंड उच्च शिक्षा की पूर्व निदेशक डॉ. सविता मोहन, साहित्य गौरव सम्मान प्राप्त डॉ. सुधा जुगराण, शीशपाल गुसाईं सहित तमाम गणमान्य जनों की मौजूदगी में हुआ।

