हरिद्वार, 22 मार्च। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की उत्तरी पानीपत रिफाइनरी प्रभाग द्वारा क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित की गयी। रिफाइनरी की और से पोषण हेतु गोद लिए गए क्षय मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर में पोषण किट वितरण के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक सी.एस.आर. विवेक शर्मा ने कहा कि इंडियन ऑयल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए वचनबद्ध है। जनपद हरिद्वार के 650 टीबी मरीजों को पोषण हेतु इंडियन ऑयल द्वारा गोद लिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर के चिकित्सा अधिकारी डा.नलिन असवाल ने इंडियन ऑयल द्वारा मरीजो को गोद लिए जाने की सराहना करते हुए बताया कि इंडियन ऑयल द्वारा दी गई पोषण किट से मरीजों को टी.बी. को हराने में सहायता मिलेगी। एस.टी.एस. टी. बी. कार्यक्रम लक्सर अभिषेक कुमार ने बताया कि इंडियन ऑयल के क्षय रोगियों को गोद लेने के कदम को देखते हुए अन्य कॉर्पोरेट द्वारा भी क्षय रोगियों को गोद लिया जा रहा है। जिससे विभाग को मरीजो को क्षय रोग मुक्त करने में सहायता मिल रही है। इस अवसर पर कनिका शर्मा, अवनीश कुमार, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
[3/22, 6:43 PM] Sumit Kabar: मां दुर्गा की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 22 मार्च। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां दुर्गा की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं है। नवरात्र की नौ दिव्य रात्रि मां दुर्गा की आराधना और साधना को समर्पित हैं। नवरात्र का धार्मिक महत्व के साथ सांस्कृतिक महत्व भी है। निरंजनी अखाड़े में नवरात्र आराधना के दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नवरात्र भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपरांओं का प्रतीक है। नवरात्र केवल शक्ति की उपासना के साथ आत्मा की शुद्धि और साधना का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा पृथ्वी पर विराजमान रहकर अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं और उनके कष्टों का निवारण करती हैं। नवरात्रों में मां दुर्गा की आराधना से साहस, शक्ति और आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है। मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नवरात्रों में उनकी आराधना अवश्य करनी चाहिए। इस दौरान भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी भी मौजूद रहे।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने क्षय रोगियों को वितरित की पोषण किट

